ब्रेकिंग न्यूज़
#Madhepura मधेपुरा में कार एसेसरीज दुकान पर बवालदुकानदार और युवकों में जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल; #CCTV फुटेज वायरल
मधेपुरा। शहर के पूर्वी बायपास स्थित सुमंगलम विवाह भवन के सामने कार एसेसरीज दुकान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुकानदार और स्थानीय युवकों के बीच अचानक मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। सड़क किनारे भगदड़ मच गई और आसपास के दुकानदार सहम गए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन मारपीट जारी रही।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में हाथापाई साफ दिख रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति बहाल की। वायरल फुटेज के आधार पर जांच चल रही है, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

