Madhepura: नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च।
नगर परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. जो प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर निकलाडीएम ने लोगो से कहा आप मतदान जरूर करें फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएम श्याम बिहारी मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के द्वारा किया गया. इस फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ नीरज कुमार ,सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कलावती कुमारी, सदर अंचल अधिकारी योगेंद्र दास, सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार, सदर अंचल पुलिस प्रशांत कुमार, कमांडो बल एवं अन्य एसएसबी एवं पुलिस के जवान शामिल रहे. फ्लैग मार्च का उद्देश्य जिले सहित अन्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने लिए लोगों में विश्वास पैदा करना है. डीएम श्याम बिहारी मीणा ने फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह रूक कर लोगों को चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. तथा लोगों से कहा कि नगर परिषद चुनाव को शांति पूर्वक, निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व तैयार है. पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद के चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होनें बताया की संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेगे.
