ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: दो अपराधी हथियार के बल पर एक महिला से की गयी लूटपाट

मधेपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड 5 में दो अपराधी हथियार के बल पर एक महिला से नगद व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये. वार्ड पांच की रहने वाली नीलम देवी ने बताया कि वह अपनी दुकान से घर के लिए सब्जी और बेटी के दाखिले के लिए 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन लेकर आ रही थी. घर से कुछ दूरी पर दो अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर पर्स में रखे 10 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया. थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच की जा रही है.
