Madhepura: गंगापुर- वृंदावन के पास बलुआहा नदी में मिला किशोरी का शव शव को पहचानने से इंकार कर दिया

Mdhepura/Bihar: बुधवार सुबह करीब 9 बजे मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर-वृंदावन के बीच से होकर निकलने वाली बलुआहा नदी पुल के ठीक नीचे नदी में एक किशोरी का शव ग्रामीणों को तैरता दिखा। शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के इलाकों से लोग जुटने लगे। चिलचिलाती धूप के बावजूद शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंचे पुलिस पदाधिकारी प्रेम चन्द्र पासवान पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर लोगो से पूछताछ की। लेकिन, भीड़ ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर जुटी स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ बीती घटना बीती रात के होने की अाशंका जता रहे थे। उनका कहना है कि कोई बाहरी व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद आकर शव फेंक गया है। किसी ने भी शव को पहचानने से इंकार कर दिया। शव के गले में नायलॉन की रस्सी का फंदा लगा हुआ था, जिससे स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि उसे चांप चढ़ाकर मार दिया गया है। लड़की के दोनों पैर में फैंसी सैंडिल और बाईं कलाई में घड़ी थी। शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि हत्या के बाद कातिल ने उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया है।
