Madhepura: शहर में शराब पिकड़ शराब की खाली बोतलें नाला में भरी जा रही है. प्रशासन नही लगा पा रही शराब पर अंकुश जारी है शराब तस्करी का धंधा

Madhepura/Bihar: जिले में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी देशी-विदेशी और महुआ की शराब जिले में तस्करों के लिए कमाई का जरिया बन गयी है.ऐसा नहीं है कि पुलिस और उत्पाद विभाग कार्रवाई नहीं कर रही है.पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई हो रही है .इसके बावजूद भी शराब की तस्करी नहीं थम रही है .और शराब की खेप पहुंच रही है. शराब तस्करी के लिए यूपी एवं झारखंड का सीमावर्ती इलाका व जंगली इलाकों का रास्ता मुफीद माना जाता है. दरअसल शराबबंदी के बाद से लागत में अधिक मुनाफा देने वाले धंधे से भटके युवा वर्ग लगातार जुड़ रहे हैं.लालच में युवा इसमें अपना भविष्य खोज रहे हैं .इसमें ना तो मोटी पगड़ी देकर दुकान की आवश्यकता है ना ही कहीं भंडारण करने की बस केवल चोरी-छिपे लाओ भेजो और कमाओ का फंडा है.अब शराब की खाली बोतले नगर परिषद के द्वारा बनाया गया नाले में शराब पिकड़ खाली बोतले फैक रहे है.जिससे नाले तो जाम हो ही रही है और साथ साथ यह भी पता चल रहा है शराब की खेप अब भी जारी है.
दरअसल अब होम डिलीवरी होती है शराब:
जिसे भी शराब की जरूरत होती है वह एक कॉल करके शराब तस्करों से शराब मंगवा लेते है. जहां पुलिस प्रशासन व उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार शराब की खेप पकड़ी जा रही है. वहीं कुछ लोग शराब की तस्करी में चोरी छुपे शराब बेच रहे हैं विदित हो कि बिहार में 2016 में ही पूणतः शराबबंदी लागू हुआ था. वही पांच साल होने के बावजूद भी शराब की बिक्री जारी है.
शराब तस्करों में नहीं है किसी तरह की करवाई का भय:
वैसे भी तस्करों के मन में अब कारवाई का भय नहीं रहा गया है परिणाम है कि पकड़े जाने के बाद भी जमानत मिलने पर पुनः इस धंधे में शामिल हो जा रहे हैं. ऐसे में धंधे पर अंकुश लगाने के बजाय यह बढ़ रही है हां फ़िलहाल यह गरीबों से दूर जरूर हुई है लेकिन
संपन्न लोगों के घर तक बगैर किसी मेहनत ऑन डिमाइंड पहुंच जाए जा रही है. इसके अलावा लोकल क्षेत्रों में महुआ शराब बड़ी मात्रा में बनाई जा रही है जिसका भी चोरी छिपे सेवन किया जा रहा है.
लगातार चलाया जा रहा है अभियान शराब कारोबारी व शराबियों पर कसी जा रही नकल—उत्पाद अधीक्षक
इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी काननू लागू है.ऐसे में उत्पाद विभाग की टीम एवम पुलिस प्रशासन की नजर शराब और इसके कारोबार को लेकर भी हैं. शराब को लेकर प्रशासन पहले की तरह सख्त है.शराब को लेकर हर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शराब को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.शराब कारोबार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है.उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में शराब कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. शराब कारोबारियो पर नकेल कसी जा रही है.शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है शराब की खेप पकड़ी जा रही है तस्करों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.लगातार पुलिस विभाग भी शराब कारोबार एवम शराबियों पर पैनिक नजर रखी है.
