#Madhepura मधेपुरा में साउंड यूनियन का फूटा गुस्सा, कहा शादी-ब्याह में साउंड बजाने पर पुलिस कर रही बेवजह परेशान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

#Madhepura मधेपुरा में साउंड यूनियन का फूटा गुस्सा, कहा शादी-ब्याह में साउंड बजाने पर पुलिस कर रही बेवजह परेशान

साउंड व्यवसायियों का आक्रोश भड़क गया है। यूनियन ने आरोप लगाया कि शादी-विवाह में तय समय पर साउंड बजाने पर भी पुलिस बिना सरकारी आदेश के परेशान कर रही है। इससे उनके रोजगार पर गंभीर असर पड़ रहा।यूनियन सदस्यों का कहना है, आयोजकों की अनुमति होने पर भी पुलिस साउंड बंद कराती है। उपकरण जब्त कर चालान काटा जा रहा, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा। रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। सरकार ने अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की।पदाधिकारियों ने कहा, हम नियम मानने को तैयार हैं, लेकिन बेवजह कार्रवाई गलत। प्रशासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग। जिला पदाधिकारी से मिले, हस्तक्षेप की अपील। समस्या न सुलझी तो आंदोलन का ऐलान। मौजूद: राजू कुमार, सुबोध, अंशुमान युवराज, संजय, रवि, मुन्ना साह, सिंटू, बंटी, मनोज सहित अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button