Madhepura:सरस्वती ने दिया था सृष्टि को सबसे बड़ा वरदान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:सरस्वती ने दिया था सृष्टि को सबसे बड़ा वरदान

इस साल बसंत पंचमी का पर्व देशभर में 26 जनवरी को मनाया गया. इस दिन ज्ञान और सुर की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. कथाओं के अनुसार मां सरस्वती ने इस सृष्टि को स्वर दिया है.
माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान और सुर की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है, लेकिन बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की ही आराधना क्यों होती है? इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. पंडित आचार्य विष्णु कांत झा के अनुसार उन्होंने बताया सरस्वती माता की महिमा के संबंध में

कथाओं के अनुसार संसार की रचना करने के बाद जब ब्रह्माजी एक बार भ्रमण पर निकले तो उन्हें महसूस हुआ कि उनकी रचना में कोई कमी रह गई है. उन्होंने देखा कि पूरी सृष्टि मूक है, हर तरफ एक अजीब सी खामोशी छाई हुई है।

ब्रह्माजी के आदेश पर मां सरस्वती ने बजाई वीणा
ब्रह्माजी ने इसके बाद अपने कमंडल से जल छिड़का, जिससे चार भुजाओं वाली एक सुंदर स्त्री प्रकट हुई. उनके चेहरे पर एक अद्भुत तेज दिख रहा था. देवी ने बह्माजी को प्रणाम किया. इनके हाथ में एक वीणा थी. ब्रह्माजी ने उन्हें यह बजाने के लिए कहा.

पूजा में परिवार के साथ इंजॉय करते हुए।

सरस्वती पूजा के दिन ये होगा शादियों के लिए शुभ मुहूर्त

समस्त संसार को मिला स्वर

देवी की इस वीणा की आवाज इतनी मधुर थी कि इससे पूरी सृष्टी में एक स्वर आ गया. इसके बाद ही समस्त जीवों को आवाज मिल पाई और वह एक दूसरे की दुख-तकलीफ और भावों को समझ पाने में सक्षम हो पाए. यह देख ब्रह्माजी ने उस देवी को सरस्वती नाम दिया. इसके बाद से ही मां सरस्वती का यह दिन ब्रह्माजी की बेटी के प्राकट्य के तौर पर बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाने लगा
मां सरस्वती की आराधना देवता और असुर दोनों ही करते हैं.।
इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.बता दूँ की बुधवार के रात्रि में पुरे रात पंडाल सजाने का कार्य चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button