Madepura:शहर में खुले नाले में गिरकर लोग हो रहे है जख्मी ,जिम्मेदार नही निभा रहे जिम्मेदारी
नाले के उड़ाही के धीमी कार्य के वजह से हो रहे हादसे:स्थानीय लोग

शहर में जगह-जगह खुले पड़े नाले हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. बरसात के मौसम में पानी से उफनते इन नालों में गिर जाने पर किसी की मौत हो सकती है. सोमवार के देर शाम को इसी तरह के एक हादसे में शहर के पुरानी बाजार स्तिथ एक 25 वर्षीय व्यक्ति खुले नाले में गिर गए.
स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गयी, नहीं तो प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा एक व्यक्ति को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता, लेकिन शायद जिम्मेदार लोग इसी तरह के किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं,
क्योंकि तभी उनकी आंखें खुलेंगी और प्रशासनिक अमला सक्रिय होगा,बाज़ार में धूप के कारण लोग बाजार नही निकलते हैं.ऐसे में शाम के बाद सड़कों पर काफी भीड़ होती है. लोगों के अंधेरे के कारण इन खुले नालों में गिरने की संभावना ज्यादा है.
इसलिए इस खतरनाक रूप से खुले इन नालों को बंद करना अति आवश्यक है. वही स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद नाले की सफाई करवा रही है.यह सही बात है लेकिन कार्य मे जल्दबाजी नही ला रही है.ऐसे में खुले नाले में गिरकर पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने इसे शीघ्र बनाने की मांग की है पर लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है.
नगर परिषद ने नाले की सफाई करने की जगह के नाम पर कुछ दूर तक नाले को नहीं ढका है, पर इससे यह जानलेवा हो चुका है.
कई महीने हो गये पर ठेकेदार काम प्रारम्भ कराने में आनाकानी कर रहा है. जबकि नाले को ढकने के लिए जल्दबाजी अति आवश्यक है. लगभग एक महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक नहीं बना है.
आने -जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर का यह एक व्यस्तम मार्ग है और यहां हर समय वाहन चालकों व राहगीरों की आवाजाही रहती है.
शहर में कई जगह हो चुके हैं हादसे:
पुरानी बाजार के समीप नाले की ढ़क्कन हटा दी गयी है.जिस कारण राहगीरों के लिए खतरनाक हो गया है.
पास के दुकानदारों का कहना है कि अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ तो अपनी हड्डियां भी तुड़वा बैठे हैं. वही कई जगह खुले नालों के कारण पैदल यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं. कुछ दिन पूर्व एक गाय खुले नाले में गिर गयी थी, जिसे काफी मशक्कत से निकाला गया था.
