Madepuraमौसम में आयी बदलाव कभी ठंड तो कभी गर्म

मौसम में बदलाव के बीच लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं. सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का दबाव बढ़ने लगा है.ओपीडी में इलाज कराने के लिए शुक्रवार को मरीजों की भारी भीड़ लगी रही. डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा.
मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसू होने लगी है। माौसम में बदलाव आने के बावजूद लोग रात में पंखा चलाकर सोने से बाज नहीं आ रहे हैं.मौमस में बदलाव और रहन- सहन में लापरवाही बीमारी का कारण बन रहा है. लोग सर्दी, बुखार, खांसी आदि मौसमी बीमारी की चपेट में आने लगे है.सदर अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों से लंबी कतार लगी रही. जेनरल वार्ड में मरीजों की काफी भीड़ रही.दिन के करीब एक बजे वहां मात्र एक चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार मरीजों का इलाज करते नजर आए. लंबी कतार रहने के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार लंबे समय तक करना पड़ा.
शिशु वार्ड में भी एक चिकित्सक डॉ रोहित कुमार मरीजों का इलाज करते दिखाई दिए. डॉ रोहित ने करीब एक बजे तक करीब 50 बच्चों का इलाज कर चुके थे.डॉ अनुज कुमार ने बताया कि करीब ढाई सौ मरीजों को जेनरल वार्ड में देखा जा चुका है.इसमें अधिकांश सर्दी, खांसी, बुखार का मरीज अधिक मरीज पाए जा रहे हैं. इमर्जेंसी वार्ड में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ फूल कुमार स्वयं मरीज का इलाज करते दिखायी दिए. उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हैं.
