ब्रेकिंग न्यूज़
Madepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मीरगंज, वार्ड नं-10 में छापामारी कर 5.000 अवैध चुलाई शराब बरामद

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मीरगंज, वार्ड नं-10 में छापामारी कर 5.000 अवैध चुलाई शराब बरामद कर रेखा देवी को गिरफ्तार कर एवं जयपालपट्टी वार्ड नं 15 में छापामारी कर 2.000 अवैध चुलाई शराब बरामद कर संतोष महतो को गिरफ्तार कर क्रमश: सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध संतोष कुमार एवं महेश कुमार सिंह द्वारा अभियोग दर्ज किया गयाl साथ ही ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर रहटा कुमारखंड से धीरेन्द्र मंडल, मिथिलेश मुखिया, कैलाश मुखिया, सुशील मंडल, संजय कुमार, मीरगंज से गुलाब चंद ऋषिदेव, लालो कुमार, जयपालपट्टी, वार्ड नंo-15 से अरविन्द कुमार एवं छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया I
