Madepura:ई रिक्शा के चालक के साथ मारपीट के दौरान हुई मौत को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों को ई रिक्शा के संघ के द्वारा किया गया जाम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:ई रिक्शा के चालक के साथ मारपीट के दौरान हुई मौत को लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों को ई रिक्शा के संघ के द्वारा किया गया जाम

शहर के कर्पूरी चौक,पुराना बस स्टैंड एवं विभिन्न चौक चौराहे को किया जाम जानकारी केअनुसार सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड नंबर 25 के निवासी बद्री पासवान के पुत्र विष्णुदेव पासवान की हुई मौत

जानकारी देते हुए बताया गया कि विष्णुदेव पासवान ई-रिक्शा चालक है जो कि भाड़े पर रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे. रविवार के शाम वह रिक्शा पर सवारी लेकर शंकरपुर के हसनपुरा गए हुए थे. वही उनके साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और गले में रस्सी के फंदे लटका कर मार दिया गया.वहीं इसके बाद उनकी शव को शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा मोड़ा रामनगर पथ गौररहा गांव के पश्चिम फेंक दिया.वही इसके बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. जहां शव की पहचान की गयी. बताया गया कि विष्णु देव पासवान के दो छोटे -छोटे बच्चे है.घर का सारा खर्च रिक्शा चला कर होता था.वही बताया गया कि आए दिन रिक्शा चालकों के साथ मारपीट हो रही इससे पूर्व भी मेडिकल कॉलेज के समीप एक ई रिक्शा चालक को गोली मार दी गयी थी.पुलिस प्रशासन सुस्त हो गयी है.वही मौत के कारण ई- रिक्शा संघ ने शहर के विभिन्न चौक चौराहे को जाम कर टायर में आग लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.वही जाम से स्थानीय लोग व राहगीरों सहित दुकानदारो को काफी परेशानी हुई.वही डीएम श्याम बिहारी मीणा पटना से आ रहे थे. इसी दौरान कर्पूरी चौक के पास ई रिक्शा के संघ वाले ने साहब का घेराव कर लिया.इसके बाद जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो भी मिर्त्यु की राशि होती है वो मुआवजा के तौर पर दिया जाएगा. वही डीएम के द्वारा आश्वासन के बाद जाम को तोड़ा गया.एवं एस सी एस टी के तहत केस होगा.उन्होंने ई रिक्शा के संघ के अध्यक्ष को बुधवार को चेंबर में आकर मिलने को कहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button