ब्रेकिंग न्यूज़
Earthquake Updates: दिल्ली-बिहार-यूपी के बाद उत्तराखंड और हिमाचल में भी भूकंप के तेज झटके,

राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार-यूपी-नेपाल में मंगलवार की देर रात आए तेज भूकंप के झटकों के बाद बुधवार की सुबह उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार की देर रात 1:57 पर भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई. यह झटके दिल्ली-NCR, UP और बिहार में महसूस किए गए. तो वहीं, नेपाल के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग रात के 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई.
