CM:राजद के 16, जदयू के 11 विधायकों समेत 31 मंत्रियों ने ली शपथ - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM:राजद के 16, जदयू के 11 विधायकों समेत 31 मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। जिनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों की संख्या पांच है। राजद ने यादवों को सबसे अधिक सात सीटें दी है, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े पल-पल के  अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

तेज प्रताप यादव ने संभाली जिम्मेदारी

राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

बिहार के गरीबों की सरकार: तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार के गरीबों की सरकार है। हम अपने वादों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। जब से नई सरकार बनी है, रोजगार और विकास की चर्चा हो रही है। हमारे पास पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों सहित सभी जातियों के लोग हैं।

भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव और ललित यादव जैसे लोगों को कैबिनेट में रखकर नीतीश कुमार क्या संदेश देना चाहते हैं? नीतीश कुमार ने चतुराई से गृह और वित्त मंत्रालय जदयू के पास रखा और तेजस्वी यादव को भी धोखा दिया।

अब तक इन विधायकों ने ली शपथ

 कुल 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  • विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
  • विजेंद्र यादव-जेडीयू
  • आलोक मेहता-राजद
  • तेज प्रताप यादव- राजद
  • आफाक आलम-कांग्रेस
  • अशोक चौधरी-जेडीयू
  • श्रवण कुमार-जेडीयू
  • लेसी सिंह -जेडीयू
  • सुरेंद्र यादव-राजद
  • रामानंद यादव-राजद
  • जमां खान-जेडीयू
  • मदन साहनी-जेडीयू
  • संजय झा-जेडीयू
  • ललित यादव-राजद
  • संतोष कुमार सुमन- हम
  • कुमार सर्वजीत -राजद
  • सुमित कुमार(निर्दलीय)
  • शीला मंडल(जेडीयू)
  • चंद्रशेखर यादव(राजद)
  • समीर महासेठ(राजद)
  • सुनील कुमार(जेडीयू)
  • अनिता देवी- (आरजेडी)
  • जितेंद्र राय- (आरजेडी)
  • सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
  • जयंत राज-( जेडीयू)
  •  इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
  • सुरेंद्र राम(आरजेडी)
  •  कार्तिक सिंह(आरजेडी)
  • शाहनवाज आलम(आरजेडी)
  • मुरारी गौतम(कांग्रेस)
  • भरत भूषण मंडल(आरजेडी)

बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली
बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। जिनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button