Bihar: शराबबंदी में फिर 12 लोगों की मौत बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar: शराबबंदी में फिर 12 लोगों की मौत बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है. छपरा में पिछले 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है. बताया जाता है कि जहरीली शराब पीने से उसकी मौत हुई है. सभी मृतक मशरक, इसुआपुर और अमनौर के रहने वाले थे। कुछ और लोगों के भी बीमार होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मशरक व सीमावर्ती इसुआपुर के दोइला गांव में मंगलवार की रात आधा दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी. इनमें से सात लोगों की एक-एक कर मौत हो गई। अमनौर के हुसेपुर में भी 4 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा मढ़ौरा के लाला टोला में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है. इन सभी की मौत जहरीली शराब से होने की बात कही जा रही है. अब तक कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है. हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बिहार में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले सप्ताह ही वैशाली जिले के महनार में तीन लोगों की मौत हुई थी. जहरीली शराब से उसकी मौत की भी आशंका जताई जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button