ब्रेकिंग न्यूज़
Bihar:बिहार पुलिस ने युवाओं पर जमकर भांजी लाठियां, भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे थे टीईटी-सीटीईटी उम्मीदवार

बिहार पुलिस ने पटना में मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर जमकर लाठियां भांजी। ये युवा शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार थे। यह सभी प्रदेश सरकार से भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।पुलिस के लाठीचार्ज से जुड़े कई वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि पुलिस किसी तरह से युवाओं को लाठियों से पीट रही है। पुलिस की लाठी चलते ही भीड़ तितर-बितर हो जाती है। युवा सड़क किनारे की दुकानों पर खड़े होकर बचने की कोशिश करते दिखते हैं।
