मधेपुरा में प्रधान सहायकों की समीक्षात्मक बैठक, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में प्रधान सहायकों की समीक्षात्मक बैठक, डीएम ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में आज दिनांक 05-02-2026 को जिले के सभी प्रधान सहायकों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा की गई।बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों, कार्यालयीय प्रक्रियाओं, अभिलेखों के संधारण, समयबद्ध निष्पादन एवं प्रशासनिक पारदर्शिता की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधान सहायकों को कार्यों के निष्पादन में गुणवत्ता, अनुशासन एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।साथ ही सेवांत लाभ से संबंधित मामलों का निष्पादन 30 अप्रैल तक सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button