मधेपुरा में छात्र-युवाओं का आक्रोश मार्च: UGC नियम लागू करो, नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में छात्र-युवाओं का आक्रोश मार्च: UGC नियम लागू करो, नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे

मधेपुरा, मधेपुरा में बुधवार को छात्रों और युवाओं ने UGC के नए नियम को लागू करने की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल छात्र-युवाओं ने नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।मार्च का मार्ग और नारेबाजीआक्रोश मार्च की शुरुआत बीएनएमयू परिसर से हुई, जो कॉलेज चौक, भूपेंद्र चौक, बीपी मंडल चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए कला भवन पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारी यूजीसी कानून के समर्थन में नारे लगाते रहे और इसे अविलंब लागू करने की मांग करते नजर आए।युवाओं की चेतावनी: आंदोलन तेज होगाआक्रोश मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में यूजीसी द्वारा पहली बार बहुसंख्यक पिछड़े समाज के हित में एक सशक्त कानून लाया गया है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा साजिश के तहत इसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। युवाओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक यूजीसी कानून पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समाज के छात्र व युवा चुप नहीं बैठेंगे। अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसे और तेज किया जाएगा।अमन आनंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button