ब्रेकिंग न्यूज़
5 दिनों तक जिले में रुक -रुक कर हल्की बारिश की संभावना

Bihar/Wather Update: जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 एवं न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। जबकि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अगवानपुर स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि उत्तर बिहार के रास्ते छत्तीसगढ़ के ऊपर टर्फ बना हुआ है। इसके प्रकोप से अगले पांच दिनों तक रूक-रूक कर हल्की बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
