50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी नवीन मंडल के बारे में मधेपुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी नवीन मंडल के बारे में मधेपुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

अपने सरौनी पंचायत के मुखिया पति का हत्या कर अपराध की दुनिया में नवीन मंडल रखा था कदम

50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी नवीन मंडल के बारे में मधेपुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार: कोसी क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला पंचायत के वार्ड संख्या एक के रहने वाले कुख्यात अपराधी सरगना नवीन मंडल उर्फ आशिक राज की पूर्णियां में गिरफ्तारी बाद उदाकिशुनगंज पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पूर्णिया के के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नवीन मंडल को लेकर उदाकिशुनगंज में पुलिस ने प्रेस वार्ता की। जहां एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि इस अपराधी की गिरफ्तारी की कार्रवाई हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के निर्देशानुसार मधेपुरा पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के मोस्टवांटेड टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल अन्तर्जिला गिरोह के सरगना नवीन मंडल उर्फ आशिक राज पिता- नवलकिशोर मंडल उर्फ राजीव रंजन मंडल को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी नवीन वर्ष 2016-17 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए। इस दौरान इस अपराधी ने दर्जनों भर से अधिक अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर लगातार सुर्खियों में रहा है। उल्लेखनीय है कि इस पर दर्जनों डकैती, हत्या, रंगदारी, हत्या के लिए अपहरण अवैध आग्नेयास्त्र रखने एवं जान लेवा हमला जैसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। जिसमें यह वांछित भी है। इनका और इनके गिरोह का मुख्य कार्य क्षेत्र मधेपुरा एवं सहरसा जिला रहा है। इस गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी पूर्व में ही मधेपुरा पुलिस के द्वारा की जा चुकी है।लेकिन इस गिरोह के सरगना नवीन मंडल उर्फ आशिक राज लगातार फरार चल रहा था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें पुनि सह थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज जयप्रकाश चौधरी, पुअनि थानाध्यक्ष अमित कुमार राय, पुअनि थानाध्यक्ष ग्वालपाड़ा विजय पासवान, पुअनि ओपी अध्यक्ष अरार रौशन कुमार एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के अलावे सशस्त्र बल, टेकनिकल सेल के सदस्यों को शामिल किया गया था। कुख्यात अपराधकमी तथा अन्तर्जिला गिरोह के सरगना होने के कारण बार-बार नवीन मंडल पुलिस से बच निकलता था। जिसके कारण पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा इसकी गिरफ्तारी को लेकर स्वयं अनुश्रवण किया जा रहा था। दिनांक-10:05.2023 को इस टीम ने इस कुख्यात अपराधकर्मी को केनगर थाना (पूर्णियाँ) के भोक्कराहा से पकड़ने में सफलता पायी है। पूछताछ करने के पश्चात् कुख्यात अपराधकर्मी नवीन मंडल के बताये अनुसार पुलिस ने उसके सरौनीकला गांव स्थित नवनिर्मित मकान के पीछे पश्चिम में बने सीढी के नीचे से अवैध आग्नेयास्त्र एवं स्मैक जैसा अति नशीला पदार्थ बरामद किया ।बरामद हथियार और नशीला पदार्थ को लेकर विधिवत जब्ती सूची बनाया गया है। इस संदर्भ में बिहारीगंज थाना में दिनांक- 10.05.23 को सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि कुख्यात अपराधकर्मी नवीन मंडल उर्फ आशिक मंडल की गिरफ्तारी के बाद न केवल मधेपुरा जिला में अपराध नियंत्रण में कारगर साबित होगा, बल्कि इसकी गिरफ्तारी से सीमावर्ती जिला में भी अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है तथा इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा। गिरफ्तार अपराधी के पास से नाईन एमएम का एक पिस्टल और उसी हथियार का तीन जिंदा गोली, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा गोली, नशीली पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। इस बात का भी खुलासा किया गया है कि अपराधी नवीन नशीली पदार्थ का भी कारोबार करता था।

गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास

कुख्यात अपराधी नवीन मंडल उर्फ आशिक राज के खिलाफ कोसी क्षेत्र के विभिन्न थाना में पूर्व से दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। उन पर बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा और सहरसा जिले के सौरबाजार (पस्तपार) में मामले दर्ज हैं ‌ सबसे ज्यादा बिहारीगंज थाना में मामला दर्ज हैं। एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि अन्य जिलों के थाना से इस अपराधी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पूर्व मुखिया पति की हत्या कर हुआ था चर्चित

अपराधी नवीन मंडल अपने ही पंचायत के पूर्व मुखिया के पति राजीव गुप्ता के हत्या में आरोपित रहें हैं। इस हत्याकांड से ज्यादा सूर्खियों में नवीन मंडल आया था।

पत्नी को बनाया मुखिया
अपराधिक वर्चस्वपता के बल पर ही नवीन ने 2021 में अपनी पत्नी पूनम देवी को मुखिया बनाने में कामयाब रहे। उनकी पत्नी वर्तमान समय में ग्वालपाड़ा प्रखंड के बिहारीगंज थाना अंतर्गत सरौनी कला पंचायत की मुखिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button