Madhepura: मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुमो चार चक्का वाहन के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवकों को किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सुमो चार चक्का वाहन के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवकों को किया गिरफ्तार

अमन आनंद / मधेपुरा/ बिहार: चार चक्का वाहन के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवकों को किया गिरफ्तार जानकारी देते हुए मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि मधेपुरा पुलिस को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है जहां योजना बना रहे युवकों को धर दबोचा गया बता दें कि
दिनांक- 14.04.2023 के मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के आदेशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर मधेपुरा थाना शहरी क्षेत्र अन्तर्गत पूर्व में हुई कई चोरी एवं गृहभेदन की घटना करने वाले मुख्य सरगना गुरूदेव साह उर्फ कालू एवं विजय ठाकुर तथा अन्य 04 सहयोगी को एक लाल रंग का सुमो चार चक्का वाहन के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए पुराना बस स्टैण्ड के निकट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा के नेतृत्व में टीम गठन कर थानाध्यक्ष मधेपुरा एवं अन्य सशस्त्र बल के साथ छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में पुराना बस स्टैण्ड के निकट एक लाल रंग के चार चक्का वाहन रजि नं0-BR-43P-1673 पर

सवार 01. गुरूदेव साह उर्फ कालू 02. राजू साह 03 अमरजीत स्वर्णकार उर्फ अमर 04. अजय कुमार एवं 05. विजय ठाकुर 06 अरूण शर्मा को गाड़ी सहित गिरफतार कर लिया गया। बरामद गाड़ी का तलाशी लेने पर 345 ग्राम गांजा एवं 05 बोतल कोडिनयुक्त कफ सीरप तथा चोरी किया हुआ चाँदी का चेन, अंगूठी, लक्स साबुन, ताला तोड़ने वाला लोहे का बना औजार, एवं अन्य सामग्री बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि चोरी के सामान बेचने से जो रूपया होता था, उसे नशीले पदार्थ के व्यापार में लगा देते थे। इन अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास काफी लम्बा रहा है। इन अपराधियो की गिरफतारी से चोरी की घटनाओं में काफी कमी आयेगी। इन लोगों के द्वारा अभी तक कुल 13 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गयी है. अग्रतर पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button