Madhepura: नवपदस्थापित डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए कई तरह के अहम दिशा निर्देश

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव / मधेपुरा/बिहार: शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा सदर अस्पताल स्तिथ जीविका दीदी कैंटिन का निरीक्षण किया. घण्टो निरीक्षण में सदर अस्पताल के सभी वार्ड की गहन जांच की. विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया.

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई एवं व्यवस्था का जायजा लिए. आयुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किये,उसके बाद ओपीडी एक्स-रे ,वही लेबर रूम एवं ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण करने के बाद स्थित एसएनसीयू, डायलिसिस यूनिट एवं दीदी की रसोई एवं ऑक्सीजन प्लांट का जायेजा लिया .वही इमरजेंसी में जाकर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. मरीजों को सही तरीके से ईलाज, दवा और खाना आदि मिल रहा कि नहीं, इसकी भी जानकारी ली.सदर अस्पताल का लगभग दो घण्टे का औचक निरीक्षण किए.वही डीएम ने विभिन्न विभागों को बारिकी से निरीक्षण किया. इस दौरान मरीजों से बात कर उनसे हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने स्वस्थ्य कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि समय बदल गया है.जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने सबसे पहले जीविका दीदी के रसोई घर मे कदम रखें और इमरजेंसी वार्ड के विभिन्न वार्डो में घूम-घूम कर बारीकी से निरीक्षण किया. साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों से वार्ता की और उनका हाल जाना. इसके अलावा अस्पताल से मिलने वाली सुविधा के बारे में भी पूछताछ की. इसके बाद जिलाधिकारी महिला वार्ड में भी पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मचारियों से वार्ता की. मौके पर मौजूद अस्पताल प्रशासन से बात करते हुए उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए.

आईसीयू, ट्रामा सेंटर, अस्पताल और डॉक्टरों की उपस्थिति के बारे में विस्तार से रिपोर्ट मांगी. उन्होंने कहा कि ‘समय बदल गया है .नए जिलाधिकारी द्वारा किए गए इस कार्य से लोगों में एक आशा की किरण जगी है. अस्पताल की आबो-हवा बदलेगी और फिर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी.उन्होंने अस्पताल में कुछ जगह हल्के साफ -सफाई नही होने के वजह से अस्पताल प्रबंधक को साफ सफाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इतनी सुंदर अस्पताल में साफ -सफाई नही रहने के वजह से उसका रौनक नही दिख रहा है.सदर अस्पताल में हेड नर्स की बहाली क्यू नही है.उन्होंने साफ तौर पर हिदायत दी कि वो किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगे.दो घण्टे के निरीक्षण में उन्होंने पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया.डीएम ने सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन व खाली परिसर का भी मुआयना किया. इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान समय-समय पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होने कहा स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य पर समय पर तैनात रहे. अस्पताल आये मरीजों के समुचित ढंग से इलाज हो एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचायी जाय. इसके लिए सरकार द्वारा हाल ही में कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं जिसका अनुपालन करना करें,वही मौके पर उपस्थित डीसीसी नितिन कुमार, सिविल सर्जन डॉ मिथलेश ठाकुर ,डीएस फूल कुमार,डीपीएम प्रिंस कुमार,सदर अस्पताल प्रबंधक नवनीत चन्द्र, संजीव सिन्हा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे.
