Madhepura: गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से किया गया हायर सेंटर रेफर

मधेपुरा/बिहार: सदर प्रखंड के भर्राही ओपी के महेशवा वार्ड नं नौ के निवासी भक्ति यादव के पुत्र उमेश यादव को गोली लगने से हुए जख्मी
जानकारी देते हुए उमेश यादव ने बताया कि पांच महीनें पूर्व उनके और भूमि सिंह के बीच जमीन बंटवारा हुआँ था.जिसके बाद सब खुशी खुशी जमीन बंटवारा हो गया ,जिसमें उन्हें भी जमीन दिया गया. वही उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार के सुबह बैजू यादव एवं उनके पुत्र मनीष एवं सुरेंद्र यादव घर के समीप आकर सुरेंद्र यादव ने अपने पुत्र मनीष यादव से कहा कि मार दो इसे गोली जब उन्होंने गोली चलाया तो नही लगा. वहीं दूसरी गोली बैजूं यादव ने चलाई तो उमेश यादव के जांघ में गोली लग गयी एवं मौके से फरार हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों के द्वारा भर्राही ओपी थाना को सूचना दी गयी.जिसके बाद
भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर उमेश यादव को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाए जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गयी.वही बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.
इस बाबत भर्राही थाना प्रभारी रमेश राम ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.
