ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप

मधेपुरा/बिहार: मौसम बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप हो रहा है । इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है पिछले 5 से 6 दिनों में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिस से बुखार, सर्दी-जुकाम के साथ साथ दस्त, मन मिचलाना, चक्कर आना, उल्टी एवं निमोनिया के लक्षण के पीडितों की संख्या ज्यादा है। मौसम में आए बदलाव से असर अस्पतालों में मौसमी बीमारी के प्रकोप देखा जा सकता है। शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी में करीब 250 मरीजों का इलाज किया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, बुखार सहित अन्य बीमारियां होने की आशंका रहती है। इसलिए मौसम के प्रतिकूल परिस्थितियों में इधर-उधर घूमने से बचें। और अपने और अपने बच्चो का ख़्याल रखे
