Breaking/Top News टॉप १० अपराधी प्रमोद यादव को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तारी

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा पुलिस को इन दिनों कामयाबे पे कामयाबे मिल रही हैआज मधेपुरा एसपी राजस कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बाट्य की
पूरा मामला…..
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय, कोशी क्षेत्र सहरसा के निदेशानुसार मधेपुरा जिला के टॉप-10 अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई हेतु मधेपुरा पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विगत 10 दिनों के अंदर टॉप-10 अपराधकर्मियों के सूची में शामिल अनमोल यादव, ध्रुव मंडल जैसे कुख्यात अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इसी कड़ी में मधेपुरा जिले के मोस्टवांटेड तथा टॉप-10 अपराधकर्मियों की सूची में शामिल अपराधकर्मी प्रमोद यादव पिता स्व० सत्यनारायण यादव सा0 रायभीड़ थाना शंकरपुर जिला मधेपुरा जो हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट आदि जैसे संगीन अपराध को अंजाम देकर वर्ष 2004 से हीं अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है, जिसके विरूद्ध करीब एक दर्जन से अधिक संगीन अपराधिक मामले दर्ज है। अपराधकर्मी प्रमोद यादव कई मामले में वांछित भी है। अपराधकर्मी प्रमोद यादव हत्या जैसे गंभीर अपराध को अंजाम देने के बाद अक्सर दूसरे राज्यों में भाग जाता था जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती थी। कुछ दिन पहले छापामारी के क्रम में प्रमोद यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था। उल्लेखनीय है कि प्रमोद यादव का पुत्र गुड्डू यादव जो एक कुख्यात अपराधकर्मी है, उसे भी मधेपुरा पुलिस द्वारा पूर्व में हीं गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जो वर्तमान में जेल में संसीमित है। प्रमोद यादव अक्सर घटना कारित करने के बाद अन्य राज्यों में पलायन कर जाता था। इधर मधेपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रमोद यादव पंजाब एवं जम्मू कश्मीर में अपना ठिकाना बदल-बदल कर रह रहा है। तत्पश्चात् मधेपुरा पुलिस के द्वारा ईनाम घोषित करते हुए प्रमोद यादव की गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ० से अनुरोध किया गया था। वर्तमान में प्रमोद यादव के ऊपर 50,000 रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। दिनांक- 14.03.23 को मधेपुरा पुलिस एवं एस०टी०एफ०, पटना के सहयोग से अपराधकर्मी प्रमोद यादव को जम्मू से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो मधेपुरा पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रमोद यादव के गिरफ्तारी से एक तरफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है तो दूसरी तरफ आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास /भरोसा बढ़ा है।
गिरफ्तारी:- प्रमोद यादव पिता स्व० सत्यनारायण यादव सा0 रायभीड़ थाना शंकरपुर
जिला मधेपुरा ।
अपराधकर्मी प्रमोद यादव के द्वारा कारित की गई कुछ गंभीर अपराधों की संक्षिप्त
विवरणी :-
अपराधकर्मी प्रमोद यादव एवं उसके अपराधकर्मी साथियों के विरूद्ध छापामारी कर अवैध आग्नेयास्त्र
बरामद किया गया था जिसमें प्रमोद यादव पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था।
इस संबंध में तत्कालीन थानाध्यक्ष, शंकरपुर के स्वलिखित बयान के आधार पर शंकरपुर थाना कांड सं0-09/04, दिनांक- 01.02.2004 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज हुआ था जिसमें प्रमोद यादव के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया है। अपराधकर्मी प्रमोद यादव अपने अपराधकर्मी साथियों के सहयोग से मंटु कुमार यादव सा0 रायभीड़ वार्ड नं0-08 थाना शंकरपुर जिला मधेपुरा को गोली मारकर हत्या कर दिया था जिस संबंध में
शंकरपुर थाना कांड सं0-75/17 दिनांक-08.06.17 धारा-302/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
के अंतर्गत कांड दर्ज हुआ था। इस कांड में प्रमोद यादव आरोप पत्रित है। > शंकरपुर थाना कांड सं0-75/17 के गवाह सज्जन कुमार सा० रायभीड़ थाना शंकरपुर जिला मधेपुरा को गवाही देने के कारण अपराधकर्मी प्रमोद यादव के द्वारा सज्जन कुमार को जान मारने के नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी किया गया था,
अपराधकर्मी प्रमोद यादव का ज्ञात अपराधिक इतिहासः –
- शंकरपुर थाना कांड सं0-09/04, दिनांक-01.02.2004 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट । 2. शंकरपुर थाना कांड सं0-16/04 दिनांक – 10.03.2004 धारा-447/341/323/324/307/
504/380/34 भा०द०वि० ।
- शंकरपुर थाना कांड सं0-35/04, दिनांक-07.07.2004 धारा-498ए / 304बी / 201 / 34 भा0द0वि० । 4. शंकरपुर थाना कांड सं0-56/04, दिनांक – 30.12.2004 धारा-147/148/149/341/
323/324/326/307 / 504 भा0द0वि० । 5. शंकरपुर थाना कांड सं0- 11/05, दिनांक – 20.03.2005 धारा-353 / 307 / 216/34 भा0द0वि0 एवं 27
आर्म्स एक्ट ।
- शंकरपुर थाना कांड सं0-75 / 17 दिनांक-08.06.17 धारा-302 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
- शंकरपुर थाना कांड सं0-17/18 दिनांक- 10.02.18 ETRT-341/324/326/307/506/34
भा० द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।
- शंकरपुर थाना कांड सं0-152 / 20 दि0-23.11.20 धारा-302/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट 9. शंकरपुर थाना कांड सं0-41 / 21 दिनांक- 25.03.21 धारा-341 /323/386/307/506 / 34
भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट । 10. शंकरपुर थाना कांड सं0-201 / 22 दिनांक-10.11.22 धारा-302 / 120बी / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट |
