Bihar board exam :घोषणा हो चुकी है! इस दिन से शुरू होंगी बिहार बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएंBihar board exam : - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar board exam :घोषणा हो चुकी है! इस दिन से शुरू होंगी बिहार बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएंBihar board exam :

बिहार बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी. बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने साल 2023 में जारी होने वाली बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी से शुरू हो जाएंगे.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि छात्रों के लिए कैलेंडर जारी किया जा रहा है. कैलेंडर के रूप में पांच पन्नों से ज्यादा की जानकारी साझा करते हुए बोर्ड (Bihar Board Exam 2023) से जुड़ी जरूरी जानकारी दी.

BSEB Bihar Board Matric Exam 2023 Dates: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 कब होगी?
बोर्ड (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार में 8 जनवरी से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा. बिहार बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षाएं (BSEB 10th Exam 2023) फरवरी में आयोजित की जाएंगी. 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी.

Bihar Board BSEB Inter Exam 2023 Dates:बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 कब होगी?
बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक, बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 11 फरवरी तक चलेंगी, जबकि इंटर के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 से 20 जनवरी के बीच आयोजित किए जाएंगे.

बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड
आनंद किशोर ने बताया कि इंटर की परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर और सैद्धांतिक परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 जनवरी को जारी किया जाएगा. 

Bihar STET 2023: अप्रैल में होगा एसटीईटी एग्जाम
आनंद किशोर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब हर साल STET की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले साल एसटीईटी 6 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होगी. ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म 1 से 14 फरवरी तक भरा जा सकेगा. उन्होंने इस दौरान डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 13 से 20 मार्च के बीच होने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button