ब्रेकिंग न्यूज़
Madwpura :मंगलवार को मधेपुरा के झल्लू बाबू सभागार में प्रेस दिवस आयोजित किया गया.
जिसकी अध्यक्षता डीएम श्याम बिहारी मीणा ने किया. जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए बताया कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है यह समाज और प्रशासन को जुड़े रहने का एक कड़ी है. उन्होंने बोला कि पत्रकारिता एक ऐसी पेशा है जो बहुत कम व्यक्ति करते हैं पत्रकारिता बहुत बड़ी मुकाम है. इसे बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है. वहीं संयुक्त रूप से बैठक में सदर एसडीएम नीरज कुमार ,एडीएम रविन्द्र नाथ, डीपीआरओ अभिषेक श्रीवास्तव प्रभात खबर पत्रकार राजकुमार रिपब्लिकन टाइम्स संपादक रजिउर रहमान,द उजाला टाइम्स संपादक एवं इंडिया न्यूज़ संवाददाता अमन श्रीवास्तव एवं अन्य मौजूद थे.
