Madhepura: में तांत्रिक की खौफनाक करतूत, कब्रिस्तान में दफन मुर्दे का हाथ काटा,

कब्र खोद मुर्दे का काटा हाथ:कब्रिस्तान के कई कब्र पर मिले फूल और मिठाई जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर धुरिया पंचायत के कलासन कंजर टोली स्थित कब्रिस्तान में आज एक पुराने कब्र को खुदा देख इलाके में सनसनी फ़ैल गई। लोगों ने जब गहनता से देखा तो मुर्दे का एक हाथ कटा पाया। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि तंत्र – मंत्र के चक्कर में किसी ने इस घिनौने घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि आज जब कुछ लोग कब्रिस्तान के रास्ते अपने खेत जा रहे थे तो उनकी नजर एक खुदे कब्र पर गयी। लोगों को आशंका हुआ कोई जानवर कब्र को खोदा होगा। लेकिन जिस तरह मिट्टी हटाई गई थी वो जानवर के बस की बात नहीं थी।घटना की सूचना मिलने पर और भी लोग कब्रिस्तान पहुंचे। तो देखा की शव का एक हाथ भी कटा है और वहां फूल – मिठाई आदि भी चढ़ाया गया है। इससे इतना तो स्पष्ट हो गया कि यह किसी न किसी तांत्रिक के द्वारा इस तरह की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कुंजर टोली के एक व्यक्ति की मौत लगभग 2 माह पूर्व हो चुकी थी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार परिजन और समाज के लोगों द्वारा उन्हें पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ उसे दफन किया था। लेकिन आज उसका कब्र खुदा पाया गया और दाहिना हाथ गायब था
