Madepura:पत्नी और बेटी की सिर काटकर हत्या करने के आरोप में मुंबई मैं हुई गिरफ्तारी

कहा जाता है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं और अगर अपराधी कहीं छिप जाए तो पुलिस चाहे तो उसे नर्क से भी ढूंढ सकती है. उसकी पत्नी और बेटी के हत्यारे ने सोचा होगा कि पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई, लेकिन आज मधेपुरा पुलिस ने इस नृशंस हत्यारे को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. बीते दिनों मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला में जुबैल नाम के सनकी पति ने अपनी पत्नी और अपनी 6 साल की मासूम बच्ची का गला रेत कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद पुलिस ने श्रीनगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश ने विशेष टीम का गठन किया और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम मुंबई भेजी. जहां आज मुंबई में आरोपी को मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को जल्द मधेपुरा लाकर एसपी राजेश कुमार करेंगे प्रेसवार्ता. उक्त बातों की जानकारी देते हुए एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मधेपुरा पुलिस मुंबई से मधेपुरा ला रही है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.
