ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:18 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

आबकारी विभाग ने कुमारखंड थाना क्षेत्र के केवटगामा वार्ड-11 में छापेमारी कर 15 लीटर अवैध शराब बरामद की है. साथ ही तस्करों प्रदीप कुमार व दीपक कुमार को बाइक नंबर बीआर 43आर 5019 को जब्त कर लिया. आबकारी अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि भटनी क्षेत्र के हरिबोला वार्ड-8 में छापेमारी कर 3 लीटर शराब बरामद कर शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रकरणों में उप निरीक्षक मद्य नितीश कुमार व सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार ने क्रमश: प्रकरण दर्ज किया है. जोरगामा मोड़ से शंकर, रमेश कुमार, नीतीश कुमार, राजू कुमार और पंकज कुमार राय को गिरफ्तार किया गया।
