Madhepura:पत्नी का सिर काटकर ससुराल आया पति, बेटी का भी सिर कलम किया, फरार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:पत्नी का सिर काटकर ससुराल आया पति, बेटी का भी सिर कलम किया, फरार

कुमारखंड ब्रेकिंग न्यूज -श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश

पंचायत में हैवान बने पति ने पत्नी एवं डेढ वर्ष की पुत्री का धर से सर को अलग कर हत्या कर दिया।पत्नी के सर को नैहर में फेक दिया तो पुत्री के सर को घर में रखे टेबुल पर रख कर दो अन्य बच्चों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना कर्मी के माँ को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या-01निवासी मु.जिब्राईल ने परिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातुन एवं डेढ वर्षीय पुत्री जिया प्रवीण की सर से धर अलग कर निर्मम रूप से हत्या कर दिया।हत्या के बाद हत्यारा पति घर में रखे टेबुल पर बच्ची के सर को रख दिया तो वहीं पत्नी के सर को मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अन्तर्गत मछभखडा गांव स्थित ससुराल के दो मीटर के दुरी पर सडक में बने पुल पर रखकर पाँच वर्षीय पुत्र जीके एवं बारह वर्षीय पुत्र जिशान को लेकर फरार हो गया।शनिवार के अहले सुबह मछभखडा गांव के सडक पुल पर महिला का सर देख गांव में हंडकंप मच गया।ग्रामीण सर को देखने के लिए भीड़ लगा दिया।भीड के बीच गांव के मु.कुदडे ने सर को देखते ही पहचानते हुए पुत्री मुरसीदा के सर होने का संदेह जताया।इस बीच ग्रामीणों ने भर्राई ओपी को सुचना दे दी।सुचना पाते ही भर्राई ओपी पुलिस बछभखडा गांव पहुंच कर सर का मुयैना किया जहाँ महिला के सर के नीचे सादे कागज का पर्ची मिला जिसमें कुछ लिखा था।ओपी पुलिस ने पर्ची के साथ सर को कब्जे में ले लिया तथा इसकी सुचना श्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार को दी।सुचना पाते ही थानाध्यक्ष जिब्राइल के घर पहुंच कर घर में पडे महिला के धर एवं डेढ वर्षीय बच्ची के सर एवं धर को अपने कब्जे में ले लिया।मौके पर घटना कर्मी की माँ नजीदा खातुन को गिरफ्तार कर लिया तो वहीं पिता शेख विदेशी मौके को भाप वहां से भाग गए।अचानक जिब्राइल के घर श्रीनगर थाना एवं भर्राई ओपी पुलिस को देख ग्रामीणों की भीड उमर पडी।देखते ही देखते मछबखडा गांव समेत पौखडिया टोला के हजारों लोगों की भीड श्रीनगर थाना पर उमर पडी।इस दौरान घटना कर्मी ससुराल पक्ष के लोगों के वाटसएप पर हत्या का वीडियो एवं धमकी भडे शब्दों का रिकॉर्डिंग भेज दिया।वीडियो देख थाने पर लोगों ने हो हंगामा शुरू कर दिया और मृतिका के गायब दो बच्चों के बरामदगी की मांग शुरू कर दिया।मामले को लेकर पौखडिया एवं मछभखडा के लोगों की भीड थाना पर टटी हुई थी तथा थानाध्यक्ष को शव का पंचनामा कराने से रोक रहे थे।वहीं थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों के साथ हत्यारे के गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button