Madhepura:शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यलय में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक की - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यलय में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक की

शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यलय में थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक की.वही सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के साथ ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि शराब बिक्री पर रोक लगाएं एवं शराबियों पर नजर रखें.पकड़े गये शराबियों से शराब बिक्री करने वालों का पता कर गिरफ्तार करें. एसडीपीओ ने थाने वार लंबित मामले, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की सदर एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाएं. लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं एवं फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें.वही मौजूद सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार,अंचल निरीक्षक प्रशान्त कुमार,सिंहेश्वर थाना प्रभारी अरुण कुमार, शंकरपुर थाना प्रभारी सियावर मंडल, भर्राही ओपी थाना प्रभारी उमेश कुमार एवं अन्य थानाध्यक्ष मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button