Madhepura:सदर थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब किया बरामद - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:सदर थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब किया बरामद

प्रेसवार्ता करते हुए सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि मद्य निषेध इकाई से आसूचना प्राप्त हुई थी .सदर प्रखंड के सुखासन चौक पर एक चार पहिया वाहन पर भारी मात्रा में शराब तस्करी की जा रही है. जिसके बाद उक्त सूचना के आधार पर गस्ती पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार एवं सशस्त्र बल के साथ सुखासन रोड स्थित अमृत होटल के मालिक के पुत्र मनीष कुमार के फॉर्म हाउस के पास पक्की सड़क पर लगे स्कॉर्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 पी सी 6801 है. उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन से 740 अंग्रेजी बोतल शराब यानी कुल 308 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करी को गिरफ्तार किया गया है. वही शराब तस्कर सदर थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी वार्ड नंबर 26 के निवासी बबलू कुमार के 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं सहरसा जिला के सौरबाजार तिरी वार्ड नंबर चार के निवासी धीरेंद्र यादव के 22 वर्षीय पुत्र अमन राज उर्फ भास्कर से पहचान की गई है दोनों युवकों को बिहार उत्पाद अधिनियम 2018 के विरुद्ध गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार शराब बंदी को सफल बनाने की प्रयास कर रही है कम उम्र के युवक शराब के धंधे में ज्यादा शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button