ब्रेकिंग न्यूज़
madhepura: एक अभियुक्त गिरफ्तार

पुरैनी बाजार में किराना दुकान में लूटपाट के दौरान व्यवसायी अमित सर्राफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गत नौ जून की देर शाम अपराधियों ने किराना दुकान में लूटपाट की थी। लूटपाट की घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने अमित सर्राफ और उनके एक स्टॉफ को गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए अमित सर्राफ की मौत हो गयी थी। थाना अध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि घटना में संलिप्त पुरैनी वार्ड नौ निवासी राहुल सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना में संलिप्त दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
