ब्रेकिंग न्यूज़
एक बच्ची की मौत

आलमनगर स्थित बलसौताधार वार्ड पांच में सर्पदश से एक बच्ची की मौत हो गयी। मृत बच्ची राजेश यादव की पांच वर्षीया पुत्री करिश्मा कुमारी बतायी गयी। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि करिश्मा अपने घर स्थित कमरे से बाहर निकल रही थी। उसी दौरान कोबरा सर्फ पर उसका पैर पड़ गया। जहां पैर पड़ते हीं सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने से बच्ची चिल्लाने लगी। बच्ची के चिल्लाने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां कुछ क्षण में उसकी इलाज शुरू की गई, लेकिन इलाज के कुछ क्षण बाद हीं बच्ची ने दम तोड़ दी।
