Madhepura: विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: विश्व रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया

मंगलवार को सदर अस्पताल के रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संतोष एवं डीपीएम प्रिंस कुमार ने सदर अस्पताल में बने रक्तदान शिविर उद्दघाटन किया.वही इस अवसर पर कई रक्तदान योद्धा ने भाग लिया.वही सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संतोष कुमार ने इस अवसर पर रक्त दान किया.उन्होंने रक्तदान करते हुए बताया कि रक्तदान महादान होता है.हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

सभी से अपील एक बार जरूर करें रक्तदान :

इस दिशा में डॉ संतोष उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की है.जरूरतमंदों के लिए रक्त की मांग को पूरा करने के लिए रक्तदान भी आवश्यक है. इसलिए सभी आगे बढ़कर रक्त दान करें उन्होंने लोगों से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ एक बार रक्तदान अवश्य करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद को एक नई जिंदगी दे सकता है.

रक्तदान से शरीर में बनता है नया खून उपाधीक्षक:

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संतोष ने कहा कि रक्तदान महादान है .और कोरोना काल में तमाम सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए रक्तदान किया जा सकता है. रक्तदान के कई फायदे भी है यह शरीर में नयी रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है. और आप को स्वस्थ रखता है. रक्तदान से हृदयाघात की संभावना कम होती है.

रक्तविकार की समस्याओं से थेलेसीमिया व प्रसव के दौरान होती है रक्त की जरूरत:

रक्त से संबंधित समस्या वाले रोगियों को रक्त की हमेशा जरूरत पड़ती है. विशेषकर थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों को समय-समय पर खून की जरूरत पड़ती है. वही प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी खून की अधिक आवश्यकता होती है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. खून की कमी के कारण कहीं भी तथा किसी को भी जान जा सकती है. खून की आवश्यकता की पूर्ति के लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त खून होना जरूरी है स्वास्थ्य व्यक्ति ब्लड बैंक जाकर खून दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button