विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने टॉर्च जलाकर खोजा, देर से आने वाले अधिकारियों को सौंपा गुलाब - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने टॉर्च जलाकर खोजा, देर से आने वाले अधिकारियों को सौंपा गुलाब

मधेपुरा स्थित भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय का नजारा कुछ अलग था।यहां छात्र नेताओं द्वारा दिन में ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को टोर्च लाइट जलाकर खोजा जा रहा था। मालूम हो कि बिहार के सबसे लेटलतीफ विश्वविद्यालय में इस संस्थान का नाम अग्रणी है। परीक्षा नियंत्रक, नोडल ऑफिसर, पंजीयन माइग्रेशन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी 11.30 तक गायब थे। सभी देर से आने वाले अधिकारियों को अभाविप छात्र नेताओं ने गुलाब देकर स्वागत किया और आग्रह किया है कि वो समय से आवे।अभाविप नेता सह सीनेट सदस्य रंजन यादव ने विश्वविद्यालय के इस रवैया पर चिंता जाहिर करते हुए दुःख प्रकट किया है।उन्होंने आग्रह किया है कि सभी अधिकारी ससमय पहुंचे अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे।वहीं अभाविप नेता अमोद कुमार ने कहा कि कामचोर अधिकारियों के वजह से यहां के छात्रों का भविष्य बर्बाद होता है।जन्होने कहा कुलपति से लेकर कनीय अधिकारी तक कोई समय पर नही आते है।कहा कटिहार से पूर्णिया से छात्र यहां 9 बजे पहुंच जाते है अपने काम के लिए और ये अधिकारी मोटी रकम लेने के बावजूद भी समय पर नही पहुंचते है

में आम छात्र – छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है . कोसी विभाग सह संयोजक नीतीश यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद ने कहा कि विवि के पदाधिकारी का लेट से आने का हाल यही रहा तो आगे हम लोग इसी तरह फूल देकर स्वागत करने का काम करेंगे . मौके पर अभाविप के विवि अध्यक्ष संजीव , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिंटू यादव , नगर सह मंत्री प्रिंस प्रमुख केशव कुमार , सोशल मीडिया शर्मा , मनीष मोदी , टीपी कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार , राहुल कुमार , मनीष कुमार , महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button