ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:थैलेसिमिया पीड़ित बच्चों के जीवन रक्षक का काम करते हैं: यूथ जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय जिला इकाई मधेपुरा के यूथ प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष अंकित कश्यप (टैक्स कंसुल्टेंट) ने मंगलवार की शाम पांच साल के थैलेसिमिया पीड़ित बच्चे को उपलब्ध कराया रक्त.
वही मौजूद अंकित कश्यप ने कहा वार्ड नंबर 24 भिरखी निवासी मोहम्मद अफताब के पांच साल के पुत्र गोलू आलम को दो दिन पहले से रक्त की जरूरत थी लेकिन परिवार द्वारा प्रबंध नहीं हो पा रहा था. जिसके बाद मोहम्मद अफताब ने फोन पे सारी बात बताई तत्पश्चात सिंगेश्वर निवासी प्रणव सानू के सहमति से एक यूनिट रक्तदान सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में प्रभारी राज कुमार पूरी के देख रेख में रक्तदान किया।

