ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट

सदर प्रखंड के विशनपुर वार्ड नंबर 1 के निवासी मंटू रजक एवं उनकी पत्नी रानी देवी के साथ हुई मारपीट
जानकारी देते हुए मंटू रजक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि उनके पति मंटू और उनके बड़े भाई सिंटू रजक के बीच जमीन को लेकर बहस हो रही थी. इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गयीं. जिसमें बीच-बचाव में मैं गयी. तो वो मेरे साथ भी मारपीट करने लगे. उसके बाद स्थानीय लोगों एवं घर के अन्य परिजनों की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया जहां दोनों की प्राथमिक उपचार की गयी.वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने बताया कि मंटू रजक के सिर में गंभीर चोट एवं सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
