1.80 लाख की लूट हुई - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

1.80 लाख की लूट हुई

चीफ एडिटर अमन कुमार अमन आनंद, सब एडिटर की रिपोर्ट

मधेपुरा में सोमवार को एक मछली व्यवसायी से। मामला जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा का है। दो बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने आज करीब डेढ़ दो बजे के बीच खाली पिकअप वेन को हथियार के बल पर रोककर मछली व्यवसायी से एक लाख अस्सी हजार रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फूलकहा से सिंहेश्वर जाने वाली मुख्य सड़क पर दो बाइक पर सवार 6 अपराधी उनका पीछा कर रहे थे।
स्कूल से आगे साइफन पुल पर एक बाइक पर पीछे बैठा अपराधी हथियार के बल पर पिकअप को रोक लिया जिसके बाद सभी 6 बाइक सवार उतर कर पिकअप में सवार हो गए और रुपिया खोजने लगा। चालक श्याम कुमार ने बताया कि एक अपराधी उसके सर पर देशी कट्टा सटा रखा था और पैसा लूट लिया। वह मधुबनी जिला के फुलपरास से मछली बेचकर अपने मालिक शांतनु शेखर के घर भेलवा जा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने उसे आगे आकर पिकअप बोलेरो गाड़ी को रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर ₹180000 लूट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button