ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: सदर थाना ने 22 लीटर शराब जब्त

चीफ एडिटर अमन कुमार अमन आनंद, सब एडिटर की रिपोर्ट
समकालीन अभियान के दौरान शराब तस्कर के विभिन्न अड्डों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो जगहों 22 लीटर शराब जब्त किया गया। जबकि एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह नर बताया कि शाहपुर टोला तिरासी वार्ड-सात निवासी पवन चौधरी को चार लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि यहीं के जवाहर यादव के घर के पीछे झाड़ी में प्लास्टिक के बोर से लगभग अठारह लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। हालांकि तस्कर जवाहर यादव फरार हो गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के साथ एएसआई शिवकुमार यादव, एएसआई रमेश कुमार, हवलदार मो. सोफियान, अहमद खान, सिपाही गजेंद्र कुमार मंडल, कुशेश्वर यादव, चौकीदार मनोज पासवान, कुलानन्द पासवान भी शामिल थे।
