जमीनी विवाद में दो भाई के बीच मारपीट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद में दो भाई के बीच मारपीट

स्तिथि गम्भीर के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर

प्रतिनिधि
मधेपुरा

सदर प्रखंड के बालमगढ़िया के निवासी कामेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव के साथ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके भाई नवीन के साथ जमीन का हिस्सा मांग रहा था.जब उन्हें कहा गया कि बाद में सब भाई एकत्रित होकर जमीन का बंटवारा कर लेंगे. लेकिन तभी दोनों के बीच बकझक के दौरान मारपीट हो गयी.वही मारपीट में अरविंद कुमार के सिर में गम्भीर चोट लग गयी.जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों की मदद से उन्हें आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर बीसी दिवाकर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट एवं पद अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button