अगले कुछ दिनों तक खूब सताएगी ठंड ,रहेगे कोहरे छाए हुए

बच्चों और बुजुर्गों एवम महिलाओं को अभी सचेत रहने की जरूरत है.अगले कुछ दिनों तक ठंड कुछ अधिक सताएगी वैसे सुबह में घना कोहरा रहेगा. पर दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा.कोहरे खत्म होने के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकेगी. जिससे ठंड संभावित रूप में बढ़ जाएगी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले चार- पांच दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी. इसी बीच अधिकतम तापमान में जहां दो डिसे तक बढ़त हुई है वहीं न्यूनतम तापमान में एक भी शतक लुढ़क गया है शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 25.0 एवं न्यूनतम तापमान 08.0 डिसे रिकॉर्ड किया गया है. इधर घना कोहरा के साथ सुबह हुई और दिन के दस बजे तक कोहरा छाया रहा.घना कोहरा के कारण दृश्यता 100 मीटर से भी काफी कम हो गई थी. कोहरा के कारण सुबह इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए. दिन के 10 बजे के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ हुआँ. जिससे लोगों की काफी निराशा भी हुई आसमान में हल्का धुंध छाया हुआँ था. और फिर शाम के बाद धीरे-धीरे कोहरा ने वापस पांव पसार लिया. इसी बीच मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नही मिल सकती है.ऐसे में पछिया हवा कोहरे के साथ कड़ाके की हाड़ काटने वाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लोग ठंड से जान बचने के लिए रजाई से भागने पर मजबूर हो गए हैं लगातार धूप नहीं निकलने से शुक्रवार को भी दिनभर कुवासा छाया रहा. जिससे ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया कोहरे और पाले से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हो सके ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर बैठे रहे दिन छटे ही गली मोहल्ले व बाजारों की सड़कें सूनी दिखाई देने लगी. लोगों को ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहना लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर देखने को मजबूर है. जिला प्रशासन की ओर से नही की जा रही है अलाव की व्यवस्थावहीं प्रशासन द्वारा अभी तक चौक -चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है .सबसे बड़ी मार तो गरीब लोगों पर पड़ रही है.एक और जहां ठंड की मार वहीं दूसरी तन पर पूरे कपड़े नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है . वहीं कुछ लोग बताते हैं कि कोरोना वायरस में जो लॉकडाउन लगी थी.उस के कारण अब तक आर्थिक व्यवस्था अब तक नही हुई है.वही दूसरी ओर अब खान पान से लेकर कपड़े सब महंगे हो गए .वही जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं मिलने के कारण लोग किसी तरह अपनी जिंदगी का व्यापक कर रहे हैं .लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को इन और पे ध्यान देना चाहिए. जिससे लोगों ठंड में बहुत हद तक सहारा मिल सके.बाजार में गर्म चीजों की बढ़नी लगी मांग:ठंड के वजह से अब बाजारों में गर्म चीजो की मांग बढ़ने लगी है.हीटर,गीजर जैसे डिमांड बढ़ गई है. हाल यह है कि दुकानदार खास आइटम को पूरी करने में लगे हुए हैं दुकानदार बताते हैं कि दुकान में ग्राहकों की मांग पूरी कर रहे हैं. नए प्रोडक्ट उपलब्ध है रूम हीटर और डीजल की बिक्री अचानक बढ़ गई है.मौसम के रूप बदलने से बढ़ी रजाई व कम्बल की बिक्रीमौसम के बदले मिजाज से बाजार में रजाई व कंबल की मांग जोर पकड़ने लगी है मौसम के करवट बदलते ही लोगों ने बाजार में रजाई व कंबल की खरीदारी करनी शुरू कर दी है. तापमान (डिग्री से.में) दिन न्यूनतम अधिकतम16 दिसम्बर 06.0 20.017 दिसम्बर 07.0 22.318 दिसम्बर 09.0 24.319 दिसम्बर 08.0 25.020 दिसम्बर 08.0 23.021 दिसम्बर 09.0 22.0
