सिंहेश्वर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा: तैयारियां जोरों परमधेपुरा, 17 मार्च 2026 - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सिंहेश्वर में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा: तैयारियां जोरों परमधेपुरा, 17 मार्च 2026

रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने को लेकर सिंहेश्वर स्थित अशोक वाटिका में युवा संघ के तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक और निर्णय

बैठक की अध्यक्षता पंकज भगत ने की, जबकि संचालन ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रुपेश कुमार रूपक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। युवा संघ के संरक्षक दिलीप कुमार खांडेलवाल, शिवचंद्र चौधरी, इंद्रदेव स्वर्णकार, सोनू गुप्ता, रुपेश कुमार रूपक, कुंदन कुमार एवं रवि शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से बाबानगरी सिंहेश्वर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठेगा

शोभा यात्रा का मार्ग

शोभा यात्रा बाबा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मेला परिसर, धन्यवाद गेट, महावीर चौक, ब्लॉक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, मुख्य बाजार, दुर्गा चौक, पेट्रोल पंप होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करेगी। इसके बाद मंदिर रोड से बायपास रोड होते हुए पुल के ऊपर से दुर्गा चौक और एनएच-106 के रास्ते सिंहेश्वर बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा में बैंड-बाजे, आकर्षक झांकियां एवं भव्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

समापन कार्यक्रम

शोभा यात्रा के समापन के बाद भगवान श्रीराम की आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सभी विद्यालयों को शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण दिया जाएगा।

न्य तैयारि

यांबैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर पूरे नगर की साफ-सफाई कराई जाएगी। शहर के सभी चौक-चौराहों, सड़कों एवं गलियों में झंडा लगाया जाएगा तथा दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाएगा। रामनवमी की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण कर लोगों को साफ-सफाई और दीप जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रमुख उपस्थितजन

बैठक में सिंहेश्वर थाना के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सहित शिवचंद्र चौधरी, सचिव मिलन कुमार, दिलीप खंडेलवाल, सोनू गुप्ता, इंद्रदेव स्वर्णकार, लट्टू शर्मा, हरिओम चौधरी, गोविंद शर्मा, अनुराग चौधरी, मोहन भगत, मनीष साह, कोषाध्यक्ष विनय भगत, वार्ड पार्षद प्रदीप राम, रंजीत सिंह, गौरव झा, ग्रीनफील्ड स्कूल निदेशक कुंदन कुमार, रवि भगत, सत्यम भगत, विष्णु शर्मा, मुन्ना सोनी, रवि साह, लेखराज, घनश्याम साह, सोनू साह, पंकज महतो, संजीव, गोविंद कुमार, पिंटू कुमार, संजीव शर्मा, अरुण कुमार साह, मनीष कुमार, सोनू कुमार, मनोज गुप्ता, विष्णु खंडेलवाल, पिंटू भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button