मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाशों ने चलाई गोली


मुरलीगंज प्रखंड के तिलकोरा वार्ड नंबर 11 के निवासी दिलीप यादव को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
प्रतिनिधि
मधेपुरा
फोटो
मधेपुरा
जानकारी देते हुए बताया गया कि दिलीप अपने घर के सामने ही थे .इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाश मोबाइल छीन कर भाग रहा था. वही जब पीछे से ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ा तो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने गोली चला दी जिससे दिलीप यादव के जांघ में गोली लगी. इसके बाद स्थानीय एवं परिजनों की मदद से आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया .जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ अनुज कुमार के द्वारा उनकी प्राथमिक उपचार की गयी. वही डॉ अनुज कुमार ने बताया कि मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया. वही परिजनों ने बताया कि वहां अक्सर इस तरह की घटना घटित होती रहती है लेकिन पुलिस किसी तरह से कोई कार्यवाही नहीं कर रही है.
