मधेपुरा डीएम का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण: स्टॉक भरपूर, अफवाह न फैलाएं - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा डीएम का गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण: स्टॉक भरपूर, अफवाह न फैलाएं

मधेपुरा में रसोई गैस के अघोषित किल्लत से गैस एजेंसियों में बढ़ रही लगातार भीड़ को देखते हुए आज मधेपुरा डीएम अभिषेक रंजन मुरलीगंज पहुंचे। उन्होंने त्रिमूर्ति गैस एजेंसी के कार्यालय एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण और निर्देशनिरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने गैस एजेंसी के संचालक एवं उनके कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। साथ ही मौके पर मौजूद आम लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला अधिकारी ने आम आवाम से अपील की है की रसोई गैस का स्टॉक भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।

गैस शॉर्टेज की अफवाह पर कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं है।डीएम की अपीलजिन्हें जरूरत है वही लोग गैस बुकिंग कराए और वही लोग गैस लेने के लिए एजेंसी पर जाए, अनावश्यक रूप में भीड़ लगाने या गैस अवैध रूप से स्टोर करने की कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है बीते कुछ दिनों से गैस की कीमत की खबर से आम लोगों में काफी संशय की स्थिति बनी हुई है। गैस की आघोषित किल्लत से लोग परेशान हैं।प्रशासनिक प्रयासगैस लेने के लिए गैस एजेंसी और वितरण केंद्रों पर भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। इस मामले में सरकार और जिला प्रशासन लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। गैस वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। कालाबाजारी करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।निरंतर अपीललगातार लोगों से अपील की जा रही है कि गैस शॉर्टेज की खबर महज अफवाह है इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दें। जिन्हें जरूरत है उन्हें गैस उपलब्ध कराया जाएगा क्योंकि जिले में गैस सिलेंडर भरपूर मात्रा में स्टॉक है। डीएम ने कहा – भरपूर मात्रा में गैस उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button