ब्रेकिंग न्यूज़
गोली लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर


सदर प्रखंड के बेलाघाट के 48 वर्षीय निवासी विजय मुखिया को अज्ञात व्यक्ति ने सिर में मारी गोली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय मुखिया अपने घर के सामने थे इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गए. इसके बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद पर आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया. वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक उनकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
