क्राइमब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: मधेपुरा में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या आधी

Madhepura/bihar: मधेपुरा के बिहारीगंज थाना के लक्ष्मीपुर सीता टोला में सोमवार की रात अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सीता टोला वार्ड 11 के ग्रामीण चिकित्सक महेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। महेश्वरी मंडल सोमवार की रात अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान रात 12 बजे अज्ञात अपराधियों ने उनको गोली मार दी गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।उदाकिशुनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया जाएगा
