Madhepura: इलाके में फैली सनसनी, शव की पहचान नहीं हो पाई पुलिस छानबीन में जुटी

Madhepura/Bihar: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा नदी में गंगापुर के पुल के नीचे एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती की लाश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। मौके पर लाश देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन लाश की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी किनारे सुबह करीब 11 बजे युवती की लाश देखी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 डायल कर पुलिस को दी। लाश देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवती को मारकर नदी में फेंक दिया गया। युवती के गले में रस्सी का फंदा भी लगा हुआ है।
इस संबंध में मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
