#Madhepura ईद व रामनवमी शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपीलप्र

सदर थाना परिसर में मंगलवार के देर शाम पुलिस प्रशासन की ओर से ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और आम लोगों से संवाद कर दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में मनाने की अपील की. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि जिले की पहचान हमेशा से आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए रही है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार खुशियों व मेल-मिलाप का प्रतीक होते हैं, इसलिये सभी लोग मिलजुल कर इन्हें मनाएं. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी मिलकर ईद व रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने में सहयोग करेंगे. इस दौरान कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे भी एसपी के समक्ष रखे,

जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वही मौके पर मौजूद सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, एस आई महेश कुमार, संतोष सिंह,शुभांगी कुमारी, बबली कुमारी ,पूर्व पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव,शौकत अली,मोहम्मद बबलू ,मोहम्मद इसरार,मोहम्मद चिन्नू, हिमांशु कुमार, सुमित कुमार ,रौनक कुमार ,अर्णव कुमार प्रिंस कुमार, शुभम कुमार अमन एवं अन्य मौजूद थे.
