सिलिंडर के लिए हो रहा मारामारी

रसोई भेंडर द्वारा गैस सिलिंडर नहीं उपलब्ध कराए जाने के कारण एलपीजी उपभोक्ता में हाहाकार मचा हुआ है. कई दिनों से गैस एजेंसियों में गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखी जा रही है.मंगलवार को भारत गैस और अन्य एजेंसियों में करीब सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन में खड़े नजर आए. कई लोग लाइन से हटकर आगे से जाने की असफल कोशिश कर रहे थे. भारत गैस मधेपुरा डीलर संजय जायसवाल उर्फ बब्बू उपभोक्ताओं को समझा बुझा रहे थे.संजय जायसवाल ने बताया कि गैस की कमी नहीं है फिर भी उपभोक्ता गैस के लिए परेशान हो रहे हैं.वही शहर और आसपास के लोगों ने घरेलू गैस सिलिंडर के देश में किल्लत का अफवाह फैला दिया गया है. गलत अफवाह के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उपभोक्ताओं की लंबी लाइन के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है.इसके बाद लोग अतिरिक्त गैस सिलिंडर घर में रखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं. उन्होने बताया कि गैस के लिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.किसी को गैस की कमी होने नहीं देंगे.उपभोक्ता विश्वास के साथ धैर्य बनाए रखें.घर में गैस रहने के बाबजूद गैस लेने आ जाते हैं.उसी के कारण भीड़ अधिक हो रही है. भारत गैस एजेंसी के मालिक संजय जायसवाल ने कहा कि जिस दिन गैस ले जाते हैं.उसके 25 दिन के बाद ही नंबर लगेगा. 26 वां दिन नंबर लगाकर 27वें दिन आपका नंबर आएगा.
नया नियम का पालन अवश्य करें
मंगलवार को भारत गैस एजेंसी में अपनी बारी का प्रतीक्षा कर रहे संतोष कुमार ने कहा कि उनके घर गैस खत्म हो गया है. गैस नहीं मिलने के कारण खाना नहीं बन रहा है. बंटी कुमार ने कहा कि गैस के लिए परेशान है.काफी देर से लाइन में लगे हैं. 25 दिन पूरा होने के बाद वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे है.रेलवे स्टेशन मास्टर संजय कुमार ने बताया कि गैस का कालाबाजारी के कारण ऑनलाइन बुकिंग होने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं की जा रही है. जिसके कारण गैस एजेंसी पर रसीद काटने के हेतु घंटों लाईन में लगना पड़ा. मंगलवार को करीब सात बजे सुबह लाइन में लगा और करीब तीन घंटे बाद साढ़े 10 बजे बाद रसीद कटा. उसके बाद सिलिंडर लेने के लिए गुडोंन पर भी लाइन में लगना पड़ा.उसके बाद एक सिलिंडर मिला. जान में जान आया.राजेश कुमार और अमन कुमार ने कहा कि उन्हें भी रविवार को एक गैस सिलिंडर के लिए काफी मसक्कत करना पड़ा.काफी देर से लाइन में लगे हैं.तब जाकर सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है.
